फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   You have laughed a lot, by saying this you have hidden the pain a lot

तुमने हंसाया बहुत है, यही कहकर दर्द छिपाया बहुत है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
You have laughed a lot, by saying this you have hidden the pain a lot
पानीपत। काव्य गाष्ठी का हुआ आयोजन। - फोटो : Panipat
पानीपत। अंकन साहित्यिक मंच की मासिक काव्य गोष्ठी आर्य पीजी कॉलेज में हुई। इसकी अध्यक्षता पानीपत के वरिष्ठ कवि और साहित्यकार हरगोविंद झांब कमल ने की। जिले के मशहूर शायर इकबाल पानीपती मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि पानीपत के प्रसिद्ध शायर सिराज पैकर पानीपती रहे।
विज्ञापन

इस दौरान केसर कमल शर्मा ने पढ़ा- टेंशनें तो बेमौसमी फूल हैं यारों, एक दिन केसर से महक जाएंगे...। हरगोबिंद झाब ने ये वक्त भी अजब सौदागर है, फंसा लालच कुछ भी ले जाता है, जवानी लालच दे बचपन छीना, उस पर भी गरूर हमें छाता है।... सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। राजकुमार भारद्वाज ने जब बादलों के मन में बात थी कुछ ईमान की, बादलों को फिक्र थी मेरे कच्चे मकान की... पढ़ा तो लोग वाह-वाह करने लगे। इंदिरा खुराना ने मैं सूरज की तरह प्रखर तेज का दंभी तो नहीं, पर अंधेरी कुटिया की दहलीज पर अंधेरे को ललकारता अदना सा दीप हूं... सुनाया। इकबाल पानीपती ने हर एक आंख में शर्म ओ हया नहीं मिलती, हर एक सर पर हया की रिदा नहीं मिलती, नहीं है रोग कोई लाइलाज दुनिया में, बस एक वहम है इसकी दवा नहीं मिलती... सुनाकर काव्य गोष्ठी को नई ऊंचाई दी। सुरेंद्र धीमान ने सुनाया- वह कहते हैं कि तुमने हमें हंसाया बहुत है, मगर हमने इसी बहाने अपने दर्द को छुपाया बहुत है...। इसके अलावा कमलेश पालीवाल, सुभाष भाटिया, सिराज पैकर, निर्मल आर्या, अब्दुल कादिर, सौरभ मासूम, गुलशन सपड़ा, सुलेख जैन आदि ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं। मंच संचालन कमलेश पालीवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed