फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yellow paw on three illegal colonies

Panipat News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Yellow paw on three illegal colonies
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में पनपने वाले अवैध कॉलोनियों पर बुधवार को नगर निगम की जिला योजनाकार टीम का पीला पंजा जोरदार तरीके से चला। निगम टीम ने एक साथ तीन कॉलोनियों में अवैध रूप से बनाई सड़कों और नींव को उखाड़ दिया है। इसके लिए निगम टीम पुलिस बल और जेसीबी लेकर पहुंची थी। अधिकारियों का कहना है कि उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई करने के लिए मौके पर पुराना औद्योगिक थाने से पुलिस बल लिया गया। नगर निगम केे एटीपी दीपक राणा, जेई अंकित गोयल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कमान एमई वीरेंद्र मलिक ने संभाली। जिला योजनाकार विभाग नगर निगम एवं एक्सईएन राजेश कौशिक की ओर से इन अवैध कॉलोनी संचालकों को दो नोटिस भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन

अवमानना पर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने इन अवैध कॉलोनियों की सड़कों और नींव को उखाड़ने के आदेश दिए। जिसके बाद निगम टीम ने एक के बाद एक तीन कॉलोनियों में जेसीबी से दस से ज्यादा सड़कें और आठ नींव को उखाड़ा। अधिकारियों ने कहा कि उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए निगम टीम सबसे पहले ज्योति कॉलोनी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कच्ची सड़कों को उखाड़ा। इसके बाद विर्क नगर में सड़कों और नींव को उखाड़ा। इसके बाद सतरकतार कॉलोनी में कई नींव और कच्ची सड़कें उखाड़ी। निगम की ये कार्रवाई शाम पांच बजे तक जारी रही।


संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि निगम ने कार्रवाई से पहले नोटिस जारी किए गए थे। आदेशों की अवमानना पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान तीन कॉलोनियों की सड़कों और नींवों को उखाड़ा गया है। ये कार्रवाई आगे हर सप्ताह अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed