फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   yaumna, panipat, haryana

यमुना नदी में डुबा युवक, नहीं लग सका कोई सुराग

Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
yaumna, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
सनौली। तेज बारिश के बाद यमुना में आए उफान में एक युवक बह गया। उसका देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रदेश व यूपी की पुलिस के साथ स्पेशल गोताखोर टीम तलाश में जुटी हुई है। यह पिछले दस दिन में यमुना में डूबने का दूसरा बड़ा मामला है। परिजनों का युवक के डूबने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन ने युवक को जल्द ही तलाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गढ़ सरनाई निवासी 18 वर्षीय रवि अपने चचेरे भाई राजकुमार व रिश्तेदार कर्ण सिंह के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। रवि का अचानक पैर फिसल गया और यमुना के गहरे पानी में बह गया। यमुना के पास खड़े दो युवकों ने उसको डूबते देख शोर मचाया। गोताखोर, यूपी पुलिस, यूपी पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे और इंजन बोट की मदद से युवक की तलाश शुरू की। इसके साथ हरियाणा के गोताखोर भी नदी में युवक की तलाश में जुट गए। एसएचओ कैराना अंबिका प्रसाद व प्रशासनिक टीम के साथ यमुना किनारे गोताखोरों के साथ डूबे युवक की तलाश में जुटे रहे। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजन सूचना मिलते ही यमुना पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दस दिन में नदी में डूबा दूसरा युवक
यमुना नदी में हर साल स्नान करते हुए युवक डूबने का सिलसिला चलता आ रहा है। नदी के अंदर स्नान करने वालों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होने पर स्नान करते समय गहरे पानी में डूब जाते हैं। यमुना नदी में पुल के नीचे 20 से 30 फुट गहराई है।  हर साल दो से पांच के लगभग युवक नदी में स्नान करते हुए डुबने से मौत हो जाती है। इससे पहले 21 जुलाई को यमुना नदी पुल पर मुडेट शामली निवासी 22 वर्षीय युवक जितेंद्र अपने दो अन्य दोस्त मुकेश और आशीष के साथ  यमुना नदी में स्नान कर रहा था। जितेंद्र का नदी के गहरे पानी में पैर फिसल गया और वह डूब गया। उसका शव गांव नन्हेडा-सहपत के पास नदी किनारे मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
यमुना के तेज बहाव में एक युवक के डूबने की सूचना मिली है। गोताखोर और पुलिस की टीम युवक की तलाश में लगी हुई है। वे जल्द ही युवक को तलाश कर लेंगे। यमुना में नहाने वालों को कई बार समझाया जा चुका है, लेकिन ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अंबिता प्रसाद, एसएचओ कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed