फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yatin and Tanisha Kharb emerged victorious in the race.

Panipat News: यतिन और तनीषा खर्ब ने दौड़ में मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Yatin and Tanisha Kharb emerged victorious in the race.
राजकीय कॉलेज में आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता में भाला फेंकती ​खिलाड़ी। सूचना विभाग
देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का हुआ शुभारंभ, मैदान में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।
देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में वीरवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता व प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। दौड़ में यतिन और तनीषा खर्ब ने बाजी मारी।
मुख्यातिथि राजकीय कॉलेज मतलौडा प्राचार्य डॉ. जरनैल सिंह ने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान ने प्रतियोगिता में पहुंचने पर मुख्यातिथि का बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डॉ. जरनैल सिंह ने हरियाणा में खेलों के विशेष महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में यतिन ने प्रथम, अतुल द्वितीय व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में यतिन प्रथम, अतुल द्वितीय व अतुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में रिहान ने प्रथम, अतुल मलिक ने द्वितीय तथा रेहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में यतिन प्रथम, अजय द्वितीय व अनुपम तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अनुपम प्रथम, शुभम द्वितीय और प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में शुभम प्रथम, यतिन द्वितीय और रामभूल तृतीय स्थान पर रहे।

छात्राओं में 400 मीटर दौड़ में तनीषा खर्ब ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय व चांदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में तनीषा खर्ब प्रथम, चांदना द्वितीय व खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में तनीषा खर्ब ने प्रथम, चांदना ने द्वितीय व खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम व चांदना ने द्वितीय और तनिषा खर्ब ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, चक्का फेंक में चांदना प्रथम, भावना द्वितीय तथा दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं।

भाला फेंक प्रतियोगिता में चांदना प्रथम, रेनू द्वितीय और तनिषा खरब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. नरसिंह जांगड़ा, डॉ. नरेश ढांडा, सुनीता चांद, डॉ. सुमित्रा विज, सुधीर पुजारा व संदीप कुमार मौजूद रहे।
18-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed