फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yarn prices skyrocket, entrepreneurs upset

Panipat News: विदेशों में घटी धागे की मांग, कीमतें भी धड़ाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Yarn prices skyrocket, entrepreneurs upset
पानीपत। अमेरिका में महंगाई, जर्मनी में मंदी और रूस-यूक्रेन युद्ध से धागे का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। स्थिति यह है कि अब अमेरिका और यूरोप में टेक्सटाइल उत्पादों की मांग न के बराबर रह गई है। धागे की मांग घटने से कीमतों में 20 प्रतिशत तक गिरावट आई है। अब धागा 110 रुपये से कम होकर 85 रुपये पर आ गया है। पानीपत टेक्सटाइल नगरी पर इसका विपरीत असर पड़ा है। इस कारण धागे के 250 से अधिक उद्योग अब एक शिफ्ट में चलाने पड़ रहे हैं। यही नहीं यहां के उद्यमी दक्षिण भारत के उद्यमियों की तर्ज पर माह में 10 दिन उद्योग बंद करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानीपत ने 2022 में टेक्सटाइल के साथ-साथ धागा उत्पादन में भी कीर्तिमान स्थापित किया था। इसके तहत 20 लाख किलोग्राम धागे का प्रतिदिन उत्पादन कर इटली को पीछे छोड़ दिया था। धागा उद्योग में आई क्रांति से उद्योगपतियों ने भी अपने उद्योगों को कंबल या बेडसीट से धागे में स्थानांतरित कर लिया था। यही कारण है कि पिछले चार साल में धागा उद्योग 50 प्रतिशत तक बढ़े हैं, लेकिन अब यहां का धागा उद्योग संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और नॉर्दन इंडिया रोलर स्पिनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सचदेवा ने बताया कि हाल के दिनों में धागा उत्पादन महज 50 फीसदी रह गया है। टेक्सटाइल उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मांग नहीं है, इसलिए धागे की खपत भी 50 प्रतिशत कम हो चुकी है। धागे की कीमत में भी 20 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इस कारण एक शिफ्ट में उद्योग चलाने पड़ रहे हैं। दक्षिण भारत के उद्यमी माह में 10 दिन उद्योग बंद रख रहे हैं। अब स्थानीय उद्यमी भी इसी ओर जाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू मार्केट 90 हजार और निर्यात 16 हजार करोड़ का

पानीपत से पूरे देश में कंबल, बेडसीट, पिल्लो कवर, सोफे के कवर, पर्दे तौलिये समेत तमाम उत्पाद भेजे जाते हैं। अकेले पानीपत की घरेलू मार्केट 90 हजार करोड़ और निर्यात 16 हजार करोड़ का है। पानीपत से 112 देशों में निर्यात होता है। दो साल पहले पहली बार ब्राजील व इरान में भी निर्यात शुरू किया गया। विदित हो कि 16 हजार करोड़ के निर्यात में करीब 12 हजार करोड़ तक का निर्यात अमेरिका, जर्मनी, रूस, यूक्रेन आदि यूरोपीय देशों में ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed