फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna's water level rises, concern of flood due to erosion

Panipat News: यमुना का बढ़ा जलस्तर, कटाव से बाढ़ की सता रही चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises, concern of flood due to erosion
यमुना तटबंध के लिए लगाई गई पत्थर की ठोकरे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली (पानीपत)। पहाड़ों में तेज बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार शाम को यमुना का जलस्तर बढ़कर 229.80 मीटर पर पहुंच गया है।
यह सोमवार को 229.50 मीटर था। नवादा-आर गांव के पास तटबंध में कटाव बढ़ गया है। यमुना में फिर पानी बढ़ने से किसानों व ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देखरेख में मिट्टी के कट्टे रखने का काम मंगलवार को बारिश के चलते दोपहर तक बंद रहा। यमुना में मंगलवार दोपहर को 229.50 मीटर पर पानी बह रहा था। हथिनीकुंड से छोड़ा पानी शाम तक पानीपत में पहुंच गया। इसके साथ यमुना का जलस्तर बढ़कर 229.80 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना में पानी बढ़ाेतरी पर आ गया है।
विज्ञापन

हालांकि यह चेतावनी के निशान से अभी काफी नीचे चल रहा है। चेतावनी का निशान 231 मीटर पर है। पिछले सप्ताह यमुना में पानी तेज होने पर यह चेतावनी के निशान तक पहुंच गया था। यह पिछले कई दिन से कम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में पानी घटने के बाद फिर बढ़ने पर नवादा-आर गांव के पास यमुना तटबंध के अंदर जमीन में कटाव हो गया। करीब 10 एकड़ में खड़े पोपुलर के पेड़ पानी में बह गए थे।
15 एकत्र क्षेत्र में हुआ कटाव : मंगलवार को कटाव बढ़कर करीब 15 एकड़ तक पहुंच गया। सिंचाई विभाग के बेलदार व मजदूर मिट्टी के कट्टे लगाकर बंद करने में लगे हैं। मंगलवार को सुबह बारिश के चलते कट्टे लगाने का कार्य बाधित रहा। हालांकि जेसीबी मशीन से मिट्टी डलवाई गई।

किसान सतबीर, राजेश, सौरभ व सरीफ बताया कि यमुना में जलस्तर लगातार घट बढ़ रहा है। इससे जमीन में कटाव हो रहा है। सिंचाई विभाग के जेई मोहित ने बताया कि मंगलवार बारिश के चलते मजदूरों से मिट्टी के कट्टे डलवाने का काम बाधित रहा। ऐसे जेसीबी की मदद से कट्टे व मिट्टी डाली गई। बुधवार से काम फिर से तेज किया जाएगा।

यमुना तटबंध के लिए लगाई गई पत्थर की ठोकरे। संवाद

यमुना तटबंध के लिए लगाई गई पत्थर की ठोकरे। संवाद

यमुना तटबंध के लिए लगाई गई पत्थर की ठोकरे। संवाद

यमुना तटबंध के लिए लगाई गई पत्थर की ठोकरे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed