फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna water level increased, streets and roads were muddy

Panipat News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, गलियों और सड़कों पर कीचड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased, streets and roads were muddy
पानीपत। आषाढ़ मास के आखिरी दिन मौसम परिवर्तनशील रहा है। वीरवार तड़के और इसके बाद सुबह दो बार बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में पानीपत में सबसे ज्यादा 46 एमएम, बापौली में 26 एमएम, समालखा में 16 एमएम, इसराना में 13 एमएम और मतलौडा में नौ एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर की सड़कों व गलियों में बारिश के बाद कीचड़ मच गया है। बबैल रोड से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। करीब 1.50 क्यूसेक पानी यमुना में आया है। इन सबके बीच बारिश होने से तापमान में तीन डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार और शनिवार को बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश होने से तापमान में कमी आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों की धान की रोपाई की चिंता सता रही थी। बुधवार व वीरवार को बारिश होने से धान की रोपाई ने गति पकड़ी है। वीरवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिससे लोगों गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश होने से किसान अब धान की रोपाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगल खेड़ी निवासी किसान सतबीर सिंह ने बताया कि अब तक उनकी धान की रोपाई नहीं हो पाई है। पिछले कुछ दिनों से छिटपुट बारिश होने से वे धान की रोपाई भी नहीं कर पा रहे थे। जिससे उन्हें चिंता सताने लगी थी क्योंकि बारिश व बिजली के अघोषित कटों से वे बिजली ट्यूबवैल से भी सिंचाई नहीं कर पा रहे थे लेकिन बुधवार व वीरवार को तेज बारिश होने से अब वे धान की रोपाई कर पाएंगे। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बादलों का आवाजाही लगी रहेगी। फिर लगातार चार दिन बारिश हो सकती है। बारिश होने से अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed