फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna in spate: water level reached near warning level, land erosion increased in panipat

यमुना में उफान: चेतावनी के पास पहुंचा जलस्तर, भूमि कटाव तेज; सिंचाई विभाग ने जेई व बेलदारों की छुट्टी की रद्द

Fri, 15 Aug 2025 08:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Aug 2025 08:59 AM IST
सार

यमुना नदी उफान पर हैं। यमुना का जल स्तर चेतावनी स्तर के आसपास पहुंचने वाला हैं। वही गांव नवादा-आर के पास यमुना के जल स्तर से बढ रहा भूमि कटाव तेज गति से बढ़ रहा हैं। सिंचाई विभाग ने दो दिनों से भूमि कटाव रोकने को लेकर लगाए गए मजूदरों को भी हटा रखा है।

विज्ञापन
Yamuna in spate: water level reached near warning level, land erosion increased in panipat
यमुना नदी - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ों पर बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे में अलग-अलग पानी छोड़ा जा रहा है। जिससें पानीपत जिला की सीमा में यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। यमुना नदी में वीरवार शाम को चेतावनी स्तर 231 मीटर के आसपास आधा मीटर नीचे पानी चल रहा है। वीरवार को हथिनीकुंड बैराज से अलग-अलग घंटों में छोडे़ जा रहे पानी से पानी पानीपत में हरिद्वार हाईवे स्थित यमुना पुल के पास चेतावनी स्तर को पार कर सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाला पानी करीब 24 घंटे बाद पानी की सीमा में प्रवेश करता है। जब पानी का दबाव ज्यादा होता है तो वह 24 घंटे से भी कम समय में पानीपत पहुंच जाता है। यमुना में पानी का दबाव ज्यादा है और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बैराज से छोडे़ जाने वाला पानी अब 24 घंटे से भी कम समय में पानीपत की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। पानीपत की सीमा के बाद करीब 12 घंटे बाद पानी दिल्ली की सीमा में प्रवेश करता है। यमुना पुल पर केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों व सिंचाई विभाग पानीपत के अधिकारियों का मानना है कि शुक्र‎वार रात तक पानी चेतावनी स्तर को पार कर सकता है।
विज्ञापन


भूमि कटाव बढ़ गया
यमुना नदी उफान पर हैं। यमुना का जल स्तर चेतावनी स्तर के आसपास पहुंचने वाला हैं। वही गांव नवादा-आर के पास यमुना के जल स्तर से बढ रहा भूमि कटाव तेज गति से बढ़ रहा हैं। सिंचाई विभाग ने दो दिनों से भूमि कटाव रोकने को लेकर लगाए गए मजूदरों को भी हटा रखा है। विभाग ने भूमि कटाव तेज होने पर 20 एकड़ पर भूमि कटाव में पोपूलर के पेड़ व फसलें भी बह कर जा रही हैं। ऐसे में किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने जेई, बेलदारों की छुट्टी की रद्द
हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी से सिंचाई विभाग पानीपत के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम सतर्क हो गई है। जेई, बेलदारों की छुट्टियां रद्द कर दी है और पानीपत जिला की सीमा में गांव राणा माजरा से लेकर हथवाला तक करीब 36 किमी के एरिया में जेई मोहित व प्रदीप जेई अपनी बेलदारों की टीमों के साथ यमुना तटबंध पर लगातार गश्त कर रहे है। एक्सईएन सुरेश सैनी व एसडीओ सतीश कुमार भी निरंतर जानकारी ले रहे हैं। एक्सईएन सुरेश सैनी का कहना है कि बाढ़ बचाओ प्रबंधन के तहत पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। तटबंध के पास कई स्थानों पर एहतियात को तौर पर हजारों कट्टे मिट्टी के भरकर रख दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed