फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna in spate, flood posts alert

सनौली: उफान पर यमुना नदी, बाढ़ चौकियां अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Yamuna in spate, flood posts alert
सनौली। पहाड़ों में भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी उफान पर आ गई है। सनौली में यमुना चेतावनी बिंदु से महज 1.20 मीटर नीचे बह रही है। रविवार को यमुना का जलस्तर 229.80 मीटर पर पहुंच गया, जो इस वर्ष का सर्वाधिक जलस्तर है। इससे यमुना के तटवर्ती गांवों के रहवासियों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

सनौली में उफनाई यमुना अब किसानों के लिए चिंता का सबब बनने लगी है। शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 229.55 मीटर था, जबकि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 23891 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जलस्तर बढ़ने से रविवार को सुबह आठ बजे यमुना का बहाव 229.80 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.500 मीटर है। रविवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में फिर 13717 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो लगभग 24 घंटे में कैराना पहुंच जाएगा। दूसरी ओर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे स्थित मंदिर में पानी प्रवेश कर गया। बढ़ते जलस्तर से खादर क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व में अधिक पानी की वजह से उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और ताजी स्थिति से फिर नुकसान का डर सता रहा है। ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed