फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   XEN did surprise inspection, seven employees including JE found absent

एक्सईएन ने किया औचक निरीक्षण, जेई सहित सात कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
XEN did surprise inspection, seven employees including JE found absent
समालखा। बिजली निगम के समालखा डिवीजन के एक्सईएन रणबीर देशवाल ने शुक्रवार सुबह समालखा बिहोली सब डिवीजन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समालखा सब डिवीजन में तैनात जेई सहित सात कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एक्सईएन ने उक्त सभी कर्मचारियों की गैरहाजिर लगाने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को बार बार समय पर आने और लोगों की समस्याओं का निवारण करने की हिदायत दी जा रही है। इससे बेपरवाह अधिकारी व कर्मचारी सुधरने को तैयार नहीं है। समालखा डिवीजन के एक्सईएन रणबीर देशवाल ने कार्यालय की स्थिति को लेकर शुक्रवार सुबह पहले बिहोली सब डिवीजन कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां कर्मचारी समय पर पहुंचे मिले। इसके बाद समालखा डिवीजन में हाजिरी रजिस्टर चेक करने पर जेई भूप सिंह सहित सात कर्मचारी करीब साढ़े 10 बजे तक भी गैरहाजिर मिले। एक्सईएन ने तुरंत रजिस्टर में उक्त सभी की गैरहाजिरी लगा दी। एक्सईएन का कहना है कि काम व कार्यालय में आने को लेकर लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों से आह्वान किया की समय पर कार्यालय आकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण करे। यदि कोई लापरवाही बरतेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed