फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   x

सीआईए की टीम लूटने का प्रयास करने वाले तीन बदमाश काबू, छह वारदातें कबूल कीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
x
सीआईए पुलिस को आम नागरिक जानकर लूटने के प्रयास में हथियारों से लैस तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने समालखा में चार और पानीपत में दो वारदात अंजाम देना कबूल की हैं। सीआईए टू के प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम करहंस-खलीला फाटक के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार तीन युवक हथियारों के बल पर राहगीरों को लूट रहे हैं। रेड टीम तैयार की गई और एएसआई अशोक के अतिरिक्त सभी कर्मी सिविल में थे। गाड़ी की पहचान ना हो इसलिए नीली बत्ती उतार दी। खलीला मनाना टी-प्वाइंट के पास पहुंचे तो बाइक सवार हथियारों से लैस तीन युवकों ने मोटरसाइकिल अड़ाकर उनकी गाड़ी रुकवा ली। पीछे बैठा बदमाश गाड़ी के आगे खड़ा हो गया जबकि एक युवक ने गाड़ी चालक पुलिस कर्मी की कनपटी पर पिस्तौल रख दी। इसी दौरान चालक ने गाड़ी की अंदर लाइट जला दी और युवक को पुलिस टीम का पता चला तो वो भागने लगे। टीम ने बदमाश अनीश, निखिल उर्फ टाटा वासी मयूर विहार और अंकुश निवासी भापरा को काबू कर लिया। उनसे एक देशी पिस्तौल, डंडे के साथ बिना नंबर प्लेट के बाइक मिली। तीनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

इन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया
एक अगस्त 2020 को मच्छरौली के पास एक कंटेनर चालक रामप्रताप से हथियारों के बल पर पंद्रह सौ रुपये और मोबाइल लूटा।
10 सितंबर 2020 को गांव टिटाना के पास उज्जीवन बैंक के कर्मी अंकित निवासी हथवाला से टैब, 12 हजार की नगदी, मोबाइल फोन लूट लिया।
18 मार्च 2019 को भापरा रोड पर राजकीय प्राथमिक स्कूल के पास चलती ई-रिक्शा से एडवोकेट पूनम निवासी हलदाना का पर्स छीना।
23 जनवरी 2019 को अंसल पानीपत के रहने वाले मुकेश शर्मा के साथ गांव करहंस के पास दस हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया था।
सेक्टर 11-12 स्थित कंपनी से दिसंबर 2019 को ड्यूटी के बाद घर लौट रहे दिवाना निवासी दिलबाग सिंह से सिवाह अंडरपास के नजदीक 10200 रुपये लूटे।
12 सितंबर 2020 को मनीष कॉलोनी रिसालू रोड निवासी मोहम्मद इस्लाम से घर के सामने से आरोपियों ने मोबाइल और 13500 रुपये लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed