फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Written a letter from a government school teacher asking for 10 lakh extortion

सरकारी स्कूल के अध्यापक से पत्र लिख मांगी 10 लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Written a letter from a government school teacher asking for 10 lakh extortion
सेक्टर छह निवासी सरकारी स्कूल के अध्यापक को पत्र भेज बदमाशों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अध्यापक के अनुसार पत्र घर के बाहर पड़ा हुआ मिला। आरोपी ने लिखा कि हम आपको जानते हैं, आप हमें नहीं, 10 लाख रुपये दे दे, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर छह निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह पानीपत के लालबत्ती स्कूल में अध्यापक है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सेक्टर छह में रहता है। वह शनिवार को करीब 11 बजे घर से बाहर आए तो तीन पेज की चिट्ठी मिली। जिसमें लिखा है, सलाम वालेकुम सरदार कुलदीप सिंह। हम आपको जानते है, लेकिन आप हमें नहीं जानते। हमें 10 लाख रुपये की जरूरत है। आपने हमारी मदद नहीं की तो आपके पूरे परिवार को मार दिया जाएगा, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। जिम्मेदारी आपकी होगी। पुलिस को सूचित किया तो हमारे आदमी आपकी निगरानी करेंगे और फिर आपकी व आपके बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। पैसे लेकर भी आपको अकेले ही आना है। वहां भी आपकी निगरानी होगी।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से हर पहलू पर जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा
-इंस्पेक्टर सुनीता, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed