फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wrestler Radhika of Israna of Haryana won bronze medal in Bulgaria

पानीपत: इसराना की पहलवान राधिका ने बुलगारिया में जीता कांस्य, गांव में खुशी का माहौल

Mon, 21 Feb 2022 08:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 08:35 PM IST
सार

राधिका पहलवान होने के साथ ही एनसीसी कैडेट भी हैं। उन्होंने 17 से 20 फरवरी तक हुई प्रतियोगिता में राधिका ने पदक जीता है। 

विज्ञापन
Wrestler Radhika of Israna of Haryana won bronze medal in Bulgaria
पहलवान राधिका जागलान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के खंड इसराना की रहने वाली पहलवान राधिका जागलान ने बुलगारिया में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है।  राधिका ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में पदक जीता है। उनकी इस सफलता से गांव, कॉलेज और एनसीसी बटालियन में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


राजकीय कॉलेज इसराना में राधिका तृतीय वर्ष की छात्रा और एनसीसी 12 हरियाणा बटालियन सोनीपत की कैडेट हैं। डेन कोलोव अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 फरवरी तक बुलगालिया के वैलिको टैरनोवो शहर में हुआ। राजकीय कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. बलिंद्र गुलिया ने बताया कि राधिका जागलान ने फिर से देश, प्रदेश, जिले और गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


वह बीते वर्ष नवंबर में हुई जूनियर वैश्विक कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-23 में भी वह कांस्य पदक जीत चुकी हैं। राधिका अब तक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिताओं में 20 से अधिक पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलगारिया में कांस्य पदक जीतने पर एनसीसी सोनीपत के एडम कर्नल अनुज मान, यूनिट से अनिल यादव एवं राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल ने राधिका जागलान को बधाई दी है। राधिका जागलान के घर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। एनसीसी के निदेशक ने इस उपलब्धि पर राधिका जागलान को बधाई दी है। अब राधिका का लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed