फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worshiping Mother Brahmacharini sought happiness and prosperity, today Mother Chandraghanta will be worshipped

मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि, आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Mother Brahmacharini sought happiness and prosperity, today Mother Chandraghanta will be worshipped
पानीपत। रविवार को दुसरे नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिर में देवी के दर्शन करने वालों की लगी भारी भी? - फोटो : Panipat
पानीपत। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मंदिरों में जाकर विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हो गई है। दूसरे दिन भक्तों ने जयकारों और माता के भजनों के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, घरों में हवन हुआ। माता के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिरों सहित माता के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया है। शहर के ऐतिहासिक देवी मंदिर, अवध धाम मंदिर, राधा रमण मंदिर, गीता मंदिर, सनातन धर्म मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दिन भर मां के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में भक्तों ने मां के दर्शन किए। मंदिरों में देवी के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन हुए।
विज्ञापन

खरीददारी को लेकर बाजारों में रही भीड़
नवरात्र पर्व पर बाजार में भी दिनभर भीड़ लगी रहती है। रविवार को भी पूजन सामग्री व प्रसाद की खरीदारी करने के लिए बाजार में भीड़ रही। महिलाएं भी मां के लिए सजावट की सामान और विशेष रूप से लाल चुनरी खरीदती नजर आईं। दुकानदारों का कहना है कि दो साल से कोरोना महामारी के कारण व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया था। इस बार थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। बाघ पर सवार मां दुर्गा की तीसरी शक्ति देवी चंद्रघंटा है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र विराजमान है। इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनकी आराधना से साधकों को चिरायु, आरोग्य, सुखी और संपन्न होने का वरदान प्राप्त होता है और स्वर में दिव्य, आलौकिक माधुर्य का समावेश हो जाता है।

मां चंद्रघंटा का ऐसे करें पूजन
अवध धाम मंदिर से ज्योतिषाचार्य पंडित राधे-राधे महाराज ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी। मां की आराधना उं देवी चंद्र घंटायै नम: का जप करके की जाती है। माता चंद्र घंटा को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प अर्पित करें। मां को दूध से बनी हुई मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं। नवरात्र के हर दिन नियम से दुर्गा चालीसा और दुर्गा आरती करें। विधि विधान से पूजा अर्चना करने से मां प्रसन्न होगी। मां चंद्रघंटा की कृपा से एश्वर्य और समृद्धि के साथ सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति होती है। विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed