फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   World number one Neeraj sweats it out in Turkey to make magical 90m throw

Panipat News: विश्व नंबर वन नीरज 90 मीटर की जादुई थ्रो करने के लिए तुर्की में बहा रहे पसीना

Wed, 24 May 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 24 May 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
World number one Neeraj sweats it out in Turkey to make magical 90m throw

विज्ञापन
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर एक जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं। वरीयता क्रम में उनको 1455 अंक मिले हैं। एथलेक्टिस में नंबर एक पर पहुंचने वाले वह देश के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। इस उपलब्धि के बाद पानीपत में खुशी का माहौल है। पानीपत के एथलीटों ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। उनके गांव खंदरा में भी लोग उनके पिता सतीश चोपड़ा व चाचा भीम चोपड़ा को बधाई देने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने भीम चोपड़ा को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की फिलहाल नीरज चोपड़ा तुर्की में अभ्यास कर रहे हैं। नीरज चार जून को नीदरलैंड में आयोजित फैनी ब्लैंकर्स कोएन खेलों व 13 जून को फीनलैड के टुर्कू में पावो नूरमी गेम्स में भाला गाड़ने उतरेंगे। नीरज चोपड़ा इन गेम्स में 90 मीटर का जादुई थ्रो करने के लिए दिन में पांच घंटे कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। नीरज अपनी तकनीक पर भरोसा करते हुए वर्कआउट पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।
नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने अमर उजाला को बताया कि नीरज को विश्व रैकिंग में पहला स्थान मिला है। यह देश के लिए गर्व की बात है। अब नीरज की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई। उम्मीद है कि नीरज लंबे समय तक पहले स्थान पर रहेंगे। वो जल्द 90 मीटर का जादुई थ्रो भी करेंगे। इसके लिए वो तुर्की में पसीना बहा रहे हैं। नीरज फीनलैड व नीदरलैंड में भी तिरंगा लहराएंगे। नीरज की इस उपलब्धि पर पूरे देश, प्रदेश व जिले को नाज है।
विज्ञापन

आठ माह से नंबर दो पर थे नीरज-
25 वर्षीय नीरज 30 अगस्त 2022 से विश्व नंबर दो की वरीयता क्रम पर थे। पीटर्स नंबर एक पर थे। दोहा में स्वर्ण पदक जीतने का उनको फायदा हुआ। उन्होंने पीटर्स को नंबर एक हटाकर पहले स्थान पर कब्जा किया है। अब चेक रिपब्लिक के याकूब तीसरे स्थान पर, जर्मनी के जूलियन वीवर चौथे व पाकिस्तान के नदीम पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed