{"_id":"6aa713fae50df4082e01f5a6","slug":"workers-were-administered-the-pledge-of-service-panipat-news-c-18-1-knl1014-990924-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई
Mon, 14 Sep 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी जिला पानीपत की ओर से चलाए जा रहे ''सेवा ही संकल्प अभियान'' के तहत जिले के सभी 19 संगठनात्मक मंडलों में विशेष कार्यशालाएं संपन्न हो गईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुंचाना, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल के बारे में जन-जागरूकता फैलाना रहा। ये जानकारी भाजपा जिला प्रभारी ललित बत्रा ने दी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि अभियान के तहत शहरी, ग्रामीण, समालखा और इसराना क्षेत्रों के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई गई।
ललित बत्रा नेबताया कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद का आंदोलन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलते हुए 18 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता अंत्योदय की भावना से कार्य कर रहे हैं। सभी संयोजकों ने मंडलों में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और उत्साह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ आयोजन
पानीपत शहरी : शहरी दक्षिण, कृष्णपुरा, तहसील कैम्प, शहरी उत्तर व मॉडल टाउन मंडलों में बैठक हुईं। इनमें ललित बत्रा, राजीव जैन और धर्मबीर मिर्जापुर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
पानीपत ग्रामीण: काबड़ी, कुटानी रोड, काला आम्ब, बबैल और सिवाह मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं। मीना चौहान, सुशील राणा और एडवोकेट राजबाला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
समालखा: समालखा ग्रामीण, चुलकाना धाम, समालखा शहरी, बापौली और सनोली मंडलों में बैठकों का आयोजन हुआ। इनमें रविंद्र सांगवान और राजकुमार सैनी ने सेवा ही संगठन का संदेश दिया।
इसराना: इसराना, मतलौडा, पाथरी धाम और थर्मल मंडलों में कार्यशालाएं हुईं, जिनमें एडवोकेट राजबाला, रविंद्र सांगवान और राजकुमार सैनी मुख्य वक्ता रहे।