{"_id":"641f5dfcbed4082d46018897","slug":"worker-returning-from-duty-with-friends-stabbed-to-death-panipat-news-c-18-1-71180-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्यूटी से दोस्तों के साथ लौट रहे कामगार की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्यूटी से दोस्तों के साथ लौट रहे कामगार की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड देशवाल चौक पर शुक्रवार रात करीब सवा दो बजे चार दोस्तों के साथ फैक्टरी में ओवरटाइम कर घर लौट रहे एक कामगार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। उन्होंने पहुंचते ही पहले बेल्ट से हमला कर दिया। उसके तीन साथी भाग गए, लेकिन कामगार अपनी बाइक के पास खड़ा रहा। हमलावरों ने उस पर पेट, सिर, गर्दन सहित शरीर पर चाकू से चार-पांच वार किए। पेट की आंत में लगा चाकू उसकी मौत का बड़ा कारण माना जा रहा है। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सौंधापुर निवासी हवा सिंह ने बताया कि उसका सबसे छोटा बेटा प्रदीप (30) पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी फैक्टरी में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ड्यूटी होती है। वह शुक्रवार को शाम छह बजे फैक्टरी से घर लौटा और शाम साढ़े सात बजे ओवरटाइम करने के लिए जाटल रोड स्थित इंपीरियम फ्लैट के पास दूसरी फैक्टरी में चला गया था। शुक्रवार रात तीन बजे उसका दोस्त कुलदीप घर आया और प्रदीप के साथ तीन युवकों के मारपीट करने की जानकारी दी। प्रेम अस्पताल तो उसके बेटे के पेट, गर्दन और सिर पर तेज धार चाकूनुमा हथियार के घाव थे। वह बेटे को सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोस्त सुधीर ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजे ड्यूटी पूरी होने के बाद हम लोग कंपनी से घर के लिए निकल गए। मैं प्रदीप के साथ उसकी बाइक पर था। हमारी बाइक पर भूरे भी बैठा था। जबकि साथी बबलू और सतबीर साइकिल पर थे। वे साथ-साथ चल रहे थे। रात 2:17 बजे जाटल रोड पर नहर पर बने पुल के पास पहुंचे तो तीन अनजान युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन पर बेल्ट से हमला करने लगे। हमले से डर कर बबलू, भूरे, सतबीर भाग गए। तीनों ने प्रदीप को पकड़ लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचाव में शोर मचाया तो हमलावर बाइक पर जाटल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
पिता हवा सिंह ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों बच्चों में प्रदीप सबसे छोटा है। प्रदीप की नौ जून 2022 को शादी हुई थी। उसकी पत्नी मोती पांच माह की गर्भवती है। प्रदीप की मौत के बाद मां बाला, पत्नी मोती, भाई संदीप सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर वारदात की सूचना पाकर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस, सीआईए-2 और 3 की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक कैमरे में आरोपी भागते दिखे।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
- नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।