फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies after getting stuck between lift and wall

Panipat News: लिफ्ट और दीवार के बीच फंसने से श्रमिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after getting stuck between lift and wall
पानीपत। जाटल रोड स्थित शोंधापुर गांव स्थित एक फैक्ट्री में दीवार व लिफ्ट के बीच फंसने से एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक ओपन लिफ्ट की ग्रिल पकड़कर ऊपर जा रहा था। इसी दौरान वह दीवार व लिफ्ट के बीच फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मालिक को दी गई। मकान मालिक ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल के उत्तर दीनाजपुर के गोल पोखेर क्षेत्र निवासी सिजबुल (22) पिछले कई साल से जाटल रोड स्थित शोंधापुर गांव में एक चादर फैक्ट्री में लेबर क्वार्टर में रहता था। वह यहीं पर करता करता था। रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। ओपन लिफ्ट से माल को जमीन से पहले तल पर भेजा जा रहा था। जब लिफ्ट माल लेकर ऊपर जाने लगी तो सिजबुल लिफ्ट की ग्रिल पर लटक गया। इस दौरान वह लिफ्ट व दीवार के बीच में फंस गया। अन्य श्रमिकों ने तुरंत लिफ्ट रोकी और सिजबुल को निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed