फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker cleaning drain in Panipat died due to inhaling poisonous gas

Panipat: नाला साफ कर रहे कर्मचारी की जहरीली गैस चढ़ने से मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए लापरवाही के आरोप

Fri, 22 Jul 2022 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 04:41 PM IST
सार

नीरज ने एक माह पहले ही ठेकेदार के पास काम करना शुरू किया था। अभी तक उसे मासिक वेतन भी नहीं मिला था। 

विज्ञापन
Worker cleaning drain in Panipat died due to inhaling poisonous gas
नाला साफ करते समय गैस चढ़ने से युवक की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत में हलदाना चौकी के पास नाला साफ कर रहे कर्मचारी की जहरीली गैस चढ़ने की वजह से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


मोहन ने बताया कि वह गन्नौर के गांव टेहा निवासी नीरज (29) पुत्र नरेश, नवीन, सतीश के साथ हलदाना चौकी के पास नाले की सफाई कर रहा था। नीरज उससे 10 कदम दूर सफाई कर रहा था। सफाई करते-करते उन्हें जब 10 मिनट हो गए थे। इसके बाद उसने नीरज की तरफ देखा तो वह बेहोशी की हालत में कस्सी पर पड़ा हुआ था। नाले से गैस निकल रही थी। वह ऑटो में नीरज को गन्नौर के अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने समालखा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप, ठेकेदार ने मुहैया नहीं कराई सुरक्षा किट

परिजनों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उसने नाला सफाई के दौरान सुरक्षा किट मुहैया नहीं कराई और न ही नाला सफाई के दौरान कोई एंबुलेंस वहां थी। ठेकेदार ने नाला सफाई के दौरान किसी भी नियम का पालन नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले ही ठेकेदार के पास किया था काम शुरू

मृतक के पिता नरेश ने बताया कि नीरज उनका मंझला बेटा था। उसकी 2014 में शादी हुई थी। दो बेटे हैं। नीरज ने एक माह पहले ही ठेकेदार के पास काम करना शुरू किया था। अभी तक उसे मासिक वेतन भी नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed