फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Work stopped in tehsils, registration could not be done

Panipat News: तहसीलों में काम ठप, नहीं हो पाई रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Work stopped in tehsils, registration could not be done
पानीपत। कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने से चौथे दिन भी जिले की पांचों तहसीलों में रजिस्ट्री नहीं हो पाई। यहां इंतकाल और जमाबंदी के साथ शादी पंजीकरण का काम भी ठप रहा। इसके अलावा सरल केंद्र पर सरकार की 525 योजनाओं के काम बंद रहे। कंप्यूटर ऑपरेटर ने मांगों को लागू होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर एसोसिएशन की जिला प्रधान नेहा ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर सरकारी कर्मचारियों की बराबर काम करते हैं। ऑनलाइन सिस्टम होने पर पूरा बोझ उन पर आ गया है। वे सुबह से लेकर शाम तक काम में लगे रहते हैं। बावजूद इसके उनको पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। वे समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगाें को अनदेखा कर रही है। जिसके चलते उनका शोषण बढ़ता जा रहा है। वे पिछले चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पानीपत के करीब 74 कंप्यूटर ऑपरेटर काम छोड़कर करनाल में धरने पर हैं। दो या तीन कंप्यूटर ऑपरेटर समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को देखते हुए काम कर रहे हैं। इस मौके पर जितेंद्र, विक्रम, विक्की, हरजीत कौर व सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले की पांचों तहसीलों में हर रोज करीब पांच करोड़ का फटका लग रहा है। अकेली पानीपत तहसील में प्रतिदिन करीब ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। यहां 100 से 120 तक रजिस्ट्री की जाती हैं। इसके अलावा इंतकाल, नकल, शादी पंजीकरण और जमाबंदी के करीब 500 केस अटके हहुए हैं। सरल केंद्र पर 525 सेवाओं के बंद होने से लोगों को रास्ता नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस शाखा के भी काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

हड़ताल खुलने का कर रहे इंतजार
तहसील में काम न होने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-11 निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसको अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करानी है। वह चार दिन से हड़ताल खुलने के इंंतजार में हैं। चांदनी बाग कॉलोनी निवासी अर्पणा ने बताया कि उसको अपनी शादी का पंजीकरण कराना है। वह कई दिन से पंजीकरण नहीं करा पा रही हैं। उसको काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed