फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Work stalls due to Patwari-Kanungo strike; 1,900 applications pending.

Panipat News: पटवारी-कानूनगो की हड़ताल से काम ठप, 1900 आवेदन अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Work stalls due to Patwari-Kanungo strike; 1,900 applications pending.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नए सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों और अपनी लंबित मांगों को लेकर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर पटवारियों व कानूनगो की सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दाैरान करीब 900 निवास प्रमाण पत्र, एक हजार इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, गिरदावरी, डीसीएस और नक्शा संबंधी कार्य प्रभावित हुए हैं।
एसोसिएशन ने सरकार से कोई सकारात्मक रुख न दिखने पर अब 24 और 25 अगस्त को भी जिला मुख्यालयों पर धरने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को जिलेभर के पटवारी और कानूनगो जिला सचिवालय के बाहर एलिवेटेड हाईवे के नीचे धरने बैठे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस हड़ताल के कारण पानीपत, समालखा, इसराना, मतलौडा और बापौली तहसीलों में काम पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

तहसीलों में पटवारियों की नई रिपोर्ट न मिलने से रजिस्ट्री के नए टोकन जारी नहीं हो सके। इससे सोमवार को रजिस्ट्री कार्य और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयबीर चहल और महासचिव सन्नी दहिया ने बताया कि यह धरना राजस्व रिकॉर्ड को बचाने के लिए दिया जा रहा है।
नया टोकन न मिलने से नहीं हो पाई रजिस्ट्री : समालखा के अमित शर्मा ने बताया कि प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था, लेकिन टोकन न मिलने से बिना रजिस्ट्री कराए ही लौटना पड़ा।

दो दिनों से निवास प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे : सिवाह गांव के राममेहर ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपने बेटे के डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र) बनवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed