फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Work on making new and divided property tax part ID stalled

Panipat News: नई और विभाजित संपत्ति कर पार्ट आईडी बनाने का काम ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Work on making new and divided property tax part ID stalled
पानीपत। नगर निगम में पिछले एक सप्ताह से नई और विभाजन की संपत्तिकर आईडी को बनाने का कार्य बंद है। जिसके बाद से निगम में इनके आवेदनों की भरमार हो चुकी है। लोग नई संपत्ति कर आईडी बनवाने और विभाजन के भूखंड की आईडी बनवाने के लिए निगम कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। जबकि अधिकारियों का कहना है कि ये काम तकनीकी कमी की वजह से बंद हो गया था। जिसे सोमवार से चालू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम कर्मचारी लेवल वन पर बकाया फाइलों के निपटान में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का तर्क है कि जब निगम आयुक्त ने अधिकारियों में शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया था तो नई व विभाजन की संपत्ति कर करने वाले कर्मचारी से उसकी यूजर आईडी और पासवर्ड ले लिया गया था। अधिकारी किसी नए कर्मचारी को ये काम सौंपना चाहते थे। इसी बीच निगम में नई और विभाजन की संपत्तिकर आईडी बनवाने के आवेदन बढ़ने लगे। जिसे देखते हुए अधिकारियों ने फिर से उक्त कर्मचारी को ये काम सौंप दिया है।
विज्ञापन

किसी भी एक संपत्ति को अगर दो से तीन भागाें में विभाजित कर इसकी खरीद फरोख्त करनी है तो इसके लिए उनकी संपत्तिकर आईडी अलग बनती हैं। जिसे विभाजन की आईडी कहा जाता है। ये योजना पिछले साल ही शुरू हुई है। इसके लिए पूरी संपत्ति का विकास शुल्क और संपत्तिकर कर जमा करवाने के बाद विभाजन की फाइल लगानी पड़ती है। ये चरण लेवल वन का होता है। इसमें सभी दस्तोवजों की वेरिफिकेशन के बाद फाइल डीटीपी ब्रांच में जाती है जहां से मंजूरी मिलने के बाद विभाजन की संपत्तिकर आईडी तैयार हो जाती है। ये प्रक्रिया उन संपत्तियों पर भी लागू होती है जिनकी संपत्ति को निगम क्षेत्र में है लेकिन उनकी आईडी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी कुलदीप राणा ने बताया कि नई और विभाजन की संपत्तिकर आईडी बनाने का काम चालू हो गया है। शहर के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed