फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Won gold for the third consecutive time in Under-19 age group

Panipat News: अंडर-19 आयु वर्ग में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Won gold for the third consecutive time in Under-19 age group
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ कर स्कूल और अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि शिवाजी स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में पानीपत खंड की 16 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें से एसडी विद्या मंदिर हुडा की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस विद्यालय की टीम ने लगातार तीसरी बार खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर हैट्रिक कर ली है जिसके लिए विद्यालय की टीम के सभी विद्यार्थी और उनके माता-पिता बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्कूल की अंडर-14 आयु वर्ग की टीम ने भी खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। अंडर-14 में भी पानीपत खंड से 16 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला स्तर पर भी स्कूल के विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed