फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women took out a rally against drugs

Panipat News: महिलाओं ने नशे के खिलाफ निकाली रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:32 AM IST
विज्ञापन
Women took out a rally against drugs
इसराना। फैला उजियारा फाउंडेशन द्वारा शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। फाउंडेशन की अध्यक्ष रंजीता कौशिक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका एक ही मूल मंत्र था। युवाओं को नशे से दूर रखकर अन्य गतिविधियों में भागीदारी करवाना। युवा नशे का सहारा लेगा तो देश डगमगा जाएगा।
विज्ञापन

उसके पास देश को आगे बढ़ाने की शक्ति समाप्त हो जाएगी। नशे का सेवन समय से पहले मौत की और ले जाता है। नशा करना है तो देश की हिफाजत का करें। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का करें समाज में बदलाव का करें व देश का निर्माण करने का करें।
विज्ञापन

आज शराब, सिगरेट, तंबाकू का सेवन आम बात हो गई है। जिसके चुगल में फंस कर आम व्यक्ति अपने जीवन को इस दिशा में ले जा रहा है। जिसका अंत समय से पहले मौत है। परिवारों की बर्बादी नशे का प्रमुख कारण है। इसके प्रभाव में आकर परिवार के परिवार समय से पहले मौत का निवाला बन रहे हैं। सरकार भी बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। सतर्कता और जागरूकता से ही हम नशे से अपने आप को बचा सकते हैं। उन्होंने आम जन से नशा ना करने का आह्वान किया। आज नशे से संबंधित मामले तेजी से बढ़ रहें हैं। उन्होंने आम जन से नशे से दूर रहने व अपने बच्चों को दूर रखने का आह्वान किया। नशे से दूर रहकर युवाओं को सेना में और अन्य विकल्प चुनकर देश का नाम रोशन करना चाहिए। इससे एक नए राष्ट्र की नींव रखी जाएगी और हमारा देश नशा मुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed