फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women struggling with water scarcity protest outside councilor's office, shouted slogans

चार दिन से पानी की किल्लत से जूझ रही वार्ड की महिलाओं ने पार्षद कार्यालय के बाहर दिया धरना, किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Women struggling with water scarcity protest outside councilor's office, shouted slogans
Women struggling with water scarcity protest outside councilor's office, shouted slogans - फोटो : Panipat
वार्ड नंबर पांच के अंतर्गत आने वाले विजय नगर और हरि सिंह चौक में पिछले चार दिनों से पानी की किल्ल्त है। यहां नगर निगम का लगाया गया ट्यूबवेल खराब हो गया है। इससे आसपास के लोग काफी परेशान है। इसकी बार-बार पार्षद को शिकायत करने के बाद भी जब समाधान नहीं हुआ, तो मंगलवार शाम को वार्ड की महिलाओं का गुस्सा पार्षद कार्यालय के बाहर फूट गया। ट्यूबवेल ठीक करवाने के दिए समय पर भी जब समाधान नहीं हुआ तो कई महिलाएं पार्षद कार्यालय के बाहर पहुंच गई और पानी के लिए नारेबाजी तक करने लगी। जब पार्षद नहीं मिले तो करीब डेढ़ घंटे तक यहीं नारेबाजी करते हुए बार-बार फोन कर पार्षद को बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बाद भी पार्षद नहीं पहुंचे। जिसके बाद महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

खंभों पर लाइट नहीं, गली में बने गड्ढे
प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने बताया कि उनके गली मोहल्ले के स्ट्रीट लाइट के पोल तो हैं, लेकिन उनमे से एक पर भी लाइट नहीं लगी है। वहीं, उनकी गलियों को उखाड़ा जा चुका है, जिससे गली में गड्ढ़े बने हुए हैं। इससे वार्ड के लोगों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि हर समस्या के बारे में पार्षद को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन उनकी एक भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को एरिया का ट्यूबवेल खराब हो गया था। इसके लिए निगम को उसी समय सूचित भी किया गया, लेकिन निगम के पास ट्यूूबवेल को रिपेयर करने के लिए न तो इलेक्ट्रिशियन है और न ही रिपेयरिंग का काम करने वाले ठेकेदार या उनके कर्मी हैं। अब वार्ड में पीने क पानी की किल्लत है, लोगों की परेशानी भी जायज है। निगम अधिकारी बार-बार उन्हें आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन आश्वासनों से काम नहीं चलता। इसको लेकर उनकी निगम अधिकारियों से काफी बहस भी हुई है। जल्द ही इस समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल बजाज, पार्षद, वार्ड नंबर पांच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed