फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women showed their strength on the field, Prerna won in the 400 meter race.

Panipat News: महिलाओं ने मैदान पर दिखाया दम, 400 मीटर दौड़ में प्रेरणा ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Women showed their strength on the field, Prerna won in the 400 meter race.
पानीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं व लड़कियों की जिला स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में कराई गई। जिसमें खंड स्तर की विजेता महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रेरणा और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की सौ मीटर दौड़ सोनिया सिवाह ने बाजी मारी। जिला परियोजना अधिकारी परमिंदर कौर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराने के साथ विजेता महिलाओं और लड़कियों को नकद इनाम राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे खेलों में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। उनको खेलों में आगे आना चाहिए। इनके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजना चलाई गई हें। वे इनका लाभ लेकर खेलों के माध्यम से अपनी पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तर की प्रतियोगिता में ज्यादातर ग्रामीण लड़कियों व महिलाओं ने हिस्सा लिया। जो खण्ड स्तर पर विजेता रह चुकी हैं। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए 100 मीटर की रेस, म्यूजिकल चेयर और डिस्कस थ्रो को शामिल किया गया। वहीं इसमें 30 वर्ष से कम आयु की महिलाओं व लड़कियों के लिए 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और पांच किलोमीटर साइकिलिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विजेता को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 और तृतीय को 2100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम :
30 वर्ष से कम आयु की प्रतियोगिताएं की विजेता -
300 मीटर दौड़ -
प्रथम सानिया पुत्री नरेंद्र कुमार इसराना
द्वितीय मन्नत पुत्री प्रवीन डिकाडला
तृतीय रितिका पुत्री सुरेश कुमार बिहौली
400 मीटर दौड़-
प्रथम प्रेरणा पुत्री विक्रम सिंह विधायक कॉलोनी पानीपत-शहरी
द्वितीय कुलवंती पुत्री इंद्र सिंह भण्डारी
तृतीय अनितमा पुत्री दिनेश हथवाला
साइकिलिंग -
प्रथम तमन्ना काबड़ी
द्वितीय शबनम पुत्री इमरान बापौली
तृतीय पुजा पुत्री सतपाल धूप सिंह नगर पानीपत-शहर
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग :-
100 मीटर दौड़
प्रथम सोनिया सिवाह
द्वितीय रीना पुत्री दीपक बुआना लाखू
तृतीय कविता पुत्री बारू सिंह मिर्जापुर ( बापौली)
डिस्कस थ्रो -
प्रथम कुसुम पुत्री विनोद सौदापुर ( मतलौडा)
द्वितीय राजबाला पुत्री सुमेर सिवाह
तृतीय सावित्री पुत्री संदीप रसलापुर ( बापौली)
म्यूजिकल चेयर -
प्रथम सुनीता पुत्री सुरेश ग्वालड़ा ( इसराना)
द्वितीय मुकेश पुत्री राजिंदर झांबा ( बापौली)
तृतीय कमला पुत्री सुरेश कुमार पानीपत शहरी
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed