फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women should work hard to achieve their goals

Panipat News: महिलाएं लक्ष्य प्राप्ति के लिए करें कड़ी मेहनत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Women should work hard to achieve their goals
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या शहर समेत जिले में विभिन्न कार्यक्रम किए गए। जिनमें महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान महिलाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत की सलाह दी गई।
विज्ञापन


इसी क्रम में आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर मोटिवेशनल स्पीकर मनीषा आहूजा ने शिरकत की। एनएसएस अधिकारी प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डुडेजा ने मुख्य वक्ता का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पौधा देकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता मनीषा आहूजा ने लड़कियों को महिला सशक्तिकरण का असली मतलब बताया। सशक्तिकरण का अर्थ है आश्वस्त रहें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वीरवार को माता सीता रानी सेवा संस्था द्वारा सेक्टर-25 स्थित निर्मला देशपांडे संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ममता नागपाल व प्रवीन शाहिस्ता को महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, उनके पुनर्वास, मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा और एड्स के विरुद्ध अभियान के बारे में जागरूक किया। सुनीता आनंद को विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र की परामर्शदात्री रेहाना खान, रोजी चावला, आरती, सोनी, श्रुति और डॉली उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed