फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women's suspicious death, family member protested in hospital

महिला की संदिग्ध मौत, सिविल अस्पताल में किया हंगामा

Tue, 01 Jul 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 01 Jul 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women's suspicious death, family member protested in hospital
पानीपत। परढ़ाना गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने महिला के पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसके चलते महिला का शव साढ़े 19 घंटे बाद परिजनों को सौंपा जा सका। थाना इसराना पुलिस ने महिला की मौत के मामले में फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। उधर, इससे पहले गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई, जिसे उसी शाम दफना दिया गया।
विज्ञापन


थाना इसराना के अंतर्गत गांव परढ़ाना में बीती शाम को विवाहिता पिंकी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसको पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और सोमवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करा दिया। मायका पक्ष के लोगों ने सिविल अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया और उनसे पहले ही पोस्टमार्टम करने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर मायका पक्ष के लोग आक्रोश में आ गए और ससुरालियों पर दहेज हत्या व पुलिस पर मामले में अनदेखी बरतने का आरोप लगाया। मायका पक्ष के लोगों ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराने और ससुरालियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इसे लेकर अस्पताल में दोपहर बाद तक हंगामा मचा रहा और करीब साढ़े 19 घंटे बाद महिला का शव उठाया गया। पुलिस ने महिला का बिसरा जांच को भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते पुलिस से कार्रवाई की मांग की। नफे सिंह ने बताया कि उसकी बहन पिंकी की पांच साल पहले परढ़ाना निवासी मानबीर के साथ शादी हुई थी। पिंकी के पास तीन साल की एक लड़की और 10 माह का एक लड़का है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उनसे मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे और उनकी मांग पूरी न होने पर पिंकी की जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी।

मायका पक्ष ने पुलिस को भी घेरा
मायका पक्ष के लोगों ने सोमवार सुबह पिंकी के शव का पोस्टमार्टम हुआ मिलने पर पुलिस को भी घेर लिया। लोगों ने जांच अधिकारी पर अनदेखी बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी ने पिंकेश और धर्मपाल के रविवार शाम को प्लेन पेपर पर साइन करा लिए और सोमवार सुबह 10 बजे सिविल अस्पताल में पहुंचने की कही। आरोप है कि पुलिस ने बाद में मनमर्जी के बयान लिख दिए और उनको अनदेखा कर दिया। इस बात को लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा मचा रहा।


रविवार दिन में हुई युवक की संदिग्ध मौत
परढ़ाना के एक युवक की रविवार कोदिन केे समय संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे उपचार देकर बचाने की पूरी कोेशिश की मगर बचाया नहीं जा सका। बाद में रविवार को उसे दफना दिया गया। इसको लेकर गांव में कई चर्चाएं हैं, मगर गांव का कोई भी व्यक्ति इस मामले में खुलकर नहीं बोल रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed