{"_id":"68dad8ac19639e6989016c54","slug":"women-prisoners-will-do-cosmetology-courses-dressmakers-will-get-work-panipat-news-c-18-knl1008-749010-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला बंदी करेंगी कॉस्मेटोलॉजी कोर्स, ड्रेस मेकिंग वालों को मिलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला बंदी करेंगी कॉस्मेटोलॉजी कोर्स, ड्रेस मेकिंग वालों को मिलेगा काम
Tue, 30 Sep 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला जेल की महिला बंदियां भी कॉस्मेटोलॉजी कोर्स करेंगी। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ड्रेस मेकिंग कोर्स करने वाले बंदियों को जेल में ही काम मिलेगा। ताकि बाहर जाने के बाद वे अपने जीवन स्तर को सुधार सकें। इसके जिला जिला जेल की ओर से पानीपत के बड़े उद्योगों के साथ एमओयू किया जाएगा। यह निर्देश हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा ने दिए हैं। वह सोमवार को करनाल जिला जेल का दौरा करने पहुंचे थे।
विदित हो कि जिला जेल में वर्तमान में यहां पुरुष बंदियों के लिए ही कॉस्मेटोलॉजी कोर्स ही संचालित है। इसके अलावा ड्रेस मेकिंग कोर्स भी कराया जा रहा है। 25 बंदी कॉस्मेटोलॉजी और 20 बंदी ड्रेस मेकिंग कोर्स कर रहे हैं। जेल में बनी पाठशालया में पुस्तकालय और कॉस्मेटोलॉजी लैब का भी उन्होंने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ को निर्देश दिए कि वे पानीपत के बड़े उद्योगों से एमओयू के लिए बातचीत करें। ताकि ड्रेस मेकिंग कोर्स पूरा करने वाले बंदी को आगे काम मिल सके। इससे निजी उद्योगों के साथ-साथ बंदियों को भी आमदनी मिलेगी। उद्योगशाला में बंदियों द्वारा तैयार किए गए सामान को देखा। जेल में पहुंचने पर एडीसी सोनू भट्ट, एसपी गंगा राम पूनिया, निगम आयुक्त डॉ. वैशाली ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोटोकॉल अधिकारी डॉ. पुनीत अरोड़ा, संयुक्त रजिस्ट्रार अरूण ठाकुर, जेल उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार, नीलम मौजूद रहे। ब्यूरो
बोले- आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकना है
अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा के साथ आयोग के सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया भी जिला जेल का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने जेल के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मनोचिकित्सक से मानसिक रूप से परेशान रोगियों की स्थिति पर बात की। ऐसे रोगियों से निपटने के तरीके पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आत्महत्या की प्रवृत्ति को हर हाल में रोकना है।
विज्ञापन
भोजन का स्वाद और पंखा मिला खराब
दौरे के दौरान आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा, सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया जेल की रसोई में पहुंच गए। जहां उन्होंने तैयार किए जा रहे भोजन का स्वाद चखा। यह भोजन उन्हें स्वादिष्ट लगा लेकिन दौरे के दौरान रसोई का एग्जॉस्ट फैन और छत का पंखा खराब मिला। इस पर उन्होंने जेल अधिकारियों को इसे तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ को निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने वाली महिला बंदियों को हाजिरी अवश्य लगाने के निर्देश दिए ताकि एवज में मेहनताना प्राप्त हो सके। परिसर में बने रेडियो स्टेशन के संचालक को उन्होंने गीतों के साथ-साथ समाचार भी प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल में बने वीडियो कांफ्रेसिंग रूम, ब्यूटी पार्लर, फैशन स्टूडियो और क्रेच का दौरा कर वहां दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।