फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women officers will conduct polling at pink booths

Panipat News: पिंक बूथ पर महिला अधिकारी कराएंगी पोलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Women officers will conduct polling at pink booths
पानीपत। लोकसभा चुनाव में पिंक और आदर्श बूथ आकर्षण का केंद्र और हर सुविधाओं से संपन्न होंगे। यहां मतदाताओं को पीने को ठंडा पानी और विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर और स्वयंसेवक सहयोग के लिए मिलेंगे। इनके अलावा मतदाताओं को आकर्षित करती रंगोली और सेल्फी प्वाइंट होंगे। खास बात यह है कि पिंक बूथ पर महिला अधिकारी पोलिंग कराएंगी। प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए पिंक बूथ बनाए हैं। इसके साथ मतदाताओं को सुखद अहसास कराने के लिए आदर्श बूथ बनाए हैं।
विज्ञापन


करनाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले की चार विधानसभा में शनिवार को मतदान है। प्रशासन ने इस बार हर विधानसभा में दो-दो पिंक बूथ और शहर विधानसभा के डायट पानीपत स्थित बूथ नंबर-42 और 43 को आदर्श बूथ बनाया है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक को दी है। प्रदीप मलिक ने बताया कि पानीपत शहर में आर्य पीजी कॉलेज स्थित बूथ नंबर 38 और 39 को पिंक बूथ बनाया है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांगल खेड़ी में दो पिंक बूथ बनाए हैं। समालखा विधानसभा में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भापरा रोड समालखा और इसराना विधानसभा के अंतर्गत मतलौडा स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो बूथ बनाए हैं। इन बूथों में मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली बनाने के साथ संदेश लिखे हैं। पिंक बूथ को पिंक चुनरी और बैलून से सजाया गया है। आदर्श बूथ पर व्हील चेयर के साथ पीने को पानी मिलेगा। इसके अलावा बुजुर्ग मतदाताओं के सहयोग के लिए स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

वर्जन :
लोकसभा चुनाव में जिला की प्रत्येक विधानसभा में दो-दो पिंक बूथ बनाए गए हैं। पानीपत शहर में दो आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं। पिंक बूथों में महिला अधिकारी मतदान कराएंगी। आदर्श बूथों पर व्हील चेयर और स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। वे मतदाताओं का हर संभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज यादव, एडीसी एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed