{"_id":"68acb517db073dc6da0b44b7","slug":"women-do-not-get-full-quota-in-political-parties-bjp-itself-claims-33-percent-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142592-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजनीतिक दलों में महिलाओं को नहीं पूरा कोटा, भाजपा में ही 33 प्रतिशत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजनीतिक दलों में महिलाओं को नहीं पूरा कोटा, भाजपा में ही 33 प्रतिशत का दावा
Tue, 26 Aug 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा, कांग्रेस, जजपा और इनेलो चार बड़े दल, किसी में भी अध्यक्ष का पद महिला के पास नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राजनीतिक दलों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की बात केवल कहने और सुनने तक ही सीमित है। महिलाओं को पार्टी की जिला व खंड के साथ मंडल कार्यकारिणी में समानता नहीं है। यहां भी उनके समानता के अधिकार की अनदेखी की जा रही है। चार बड़े राजनीतिक दलों की बात करें तो जिला से लेकर मंडल व खंड में किसी भी दल में महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं दिया है। हालांकि भाजपा ने जिला कार्यकारिणी में महिलाओं को 33 प्रतिशत पद देने का दावा किया है। 26 अगस्त को महिला समानता दिवस है।
कोट्स
पार्टी की जिला कार्यकारिणी में महिलाओं को 33 प्रतिशत पद दिए गए हैं। 17 में से पांच पद महिलाओं को दिए हैं। इनमें जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा, ज्योति कुराड़िया और अनीता चावला उपाध्यक्ष और भावना जैन और रेशमा राजपूत को सचिव बनाया गया है। पार्टी में महिलाओं को बराबरी की जिम्मेदारी दी जाती है। वहीं मंच पर भी उचित सम्मान दिया जाता है। इसके साथ महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है। इसमें सभी काम महिलाएं देखती हैं।
विज्ञापन
- दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा
कोट्स
पार्टी की जिला कार्यकारी की घोषणा करना बाकी है। इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत पद दिए जाएंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पार्टी संगठन महिलाओं को पूरा सम्मान देने की बात कहते हैं और यह जल्द ही घोषित पार्टी में नजर भी आएगा।
विज्ञापन
- रामनिवास पटवारी, जिलाध्यक्ष जजपा
कोट्स
पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। जिला कार्यकारिणी में सुनीता शर्मा को प्रधान महासचिव बनाया गया है। इनके साथ महिला विंग का अलग से गठन किया गया है। जिसमें सक्रिय महिलाओं को आगे लाया जाता है। पार्टी विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देते हैं।
- कुलदीप राठी, जिलाध्यक्ष, इनेलो
कोट्स
मुझे पिछले दिनों ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी में अभी जिला कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की जा सकी है। इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। पार्टी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट देता है। जिला कार्यकारिणी में भी महिलाओं को समान अधिकार दिए जाएंगे।
- रमेश मलिक, जिलाध्यक्ष, पानीपत ग्रामीण कांग्रेस