{"_id":"698b9c7919f1cbdd9101ea67","slug":"women-are-waiting-for-the-first-installment-under-the-lado-laxmi-yojana-panipat-news-c-244-1-pnp1011-152015-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं और बचत की आदत भी विकसित कर रही हैं। हालांकि योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं तक पहुंचा है लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जिनके आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं फिर भी उन्हें अभी तक पहली किस्त का इंतजार है। महिलाओं ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया था और उनके आवेदन की स्वीकृति का संदेश भी प्राप्त हो चुका है, इसके बावजूद अब तक राशि उनके खाते में नहीं आई है। महिलाएं इस संबंध में विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
शीला ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने के बाद उसने आवेदन किया था जिससे उसे उम्मीद थी कि घर के खर्च में कुछ सहायता मिलेगी, उसका आवेदन स्वीकृत भी हो गया लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी खाते में राशि नहीं आई। विभाग में जाकर जानकारी लेने पर केवल इंतजार करने को कहा जाता है।
महिला शांति और सुषमा ने बताया कि यह योजना उनके लिए बहुत सहायक साबित हो रही है। मिलने वाली राशि से वह घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब स्थिति बेहतर हुई है।
विज्ञापन
कई बार तकनीकी कारणों या दस्तावेज के सत्यापन में समय लगने के कारण राशि जारी होने में देरी हो जाती है। महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। सभी पात्र लाभार्थियों को भुगतान किया जा रहा है।
-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।