{"_id":"6924b612ac3ef24e9200343e","slug":"women-approved-in-lado-laxmi-yojana-waiting-for-first-installment-panipat-news-c-244-1-pnp1011-147659-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना में स्वीकृत महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना में स्वीकृत महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार
Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना से महिलाओं में उत्साह है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद महिलाएं पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं जबकि राहत की बात यह है कि कुछ महिलाओं के खातों में योजना की राशि आनी भी शुरू हो चुकी है जिससे अन्य लाभार्थी महिलाओं में उम्मीद है उनको इस योजना का लाभ जरूर और जल्द ही मिलेगा।
महावीर कॉलोनी की मनीषा ने बताया कि उनका आवेदन करीब एक महीने पहले स्वीकृत हो गया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद वह रोज अपने खाते को चेक करती थीं। मेरे आस-पास की कुछ महिलाओं के खाते में राशि आ चुकी है लेकिन मेरे खाते में अभी नहीं आई। हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही पहली किस्त आ जाएगी।
समालखा की रहने वाली सुदेश भी पहली किस्त का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन स्वीकृत होने का संदेश कई दिन पहले ही आ गया था। हमारे आसपास की कई महिलाओं के खाते में राशि आ चुकी है। इससे हमें और भी उम्मीद है कि शायद अगले कुछ दिनों में हमारे खाते में भी किस्त पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
बलाना गांव की बबली ने बताया कि उनके खाते में इस योजना की पहली किस्त के पैसे आ चुके हैं। जिस तरह से उनके खाते में इस योजना के पैसे आए हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसे आएंगे। इससे योजना से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बहुत सहायता मिलेगी।
लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में करीब 15 हजार महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। कई महिलाओं के खातों में पहली किस्त पहुंच चुकी है और बाकी लाभार्थियों को भी जांच होने के बाद धीरे-धीरे राशि भेजी जा रही है। सभी स्वीकृत आवेदनों की जांच तेजी से की जा रही है। महिलाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।