{"_id":"6444460df3d147067a0e4c94","slug":"womans-dead-body-not-identified-reward-of-one-lakh-to-informer-panipat-news-c-18-1-99134-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला के शव की नहीं हुई पहचान, बताने वाले को एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला के शव की नहीं हुई पहचान, बताने वाले को एक लाख का इनाम
विज्ञापन
पानीपत। रोहतक-जयपुर नेशनल हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर सूटकेस में मिली महिला की हत्या की गुत्थी डेढ़ माह बाद भी पुलिस नहीं सुलझा पाई। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कार्यभार संभालते ही मामले में फीडबैक लिया और फिर एएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की। साथ ही शव की शिनाख्त के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
एएसपी मंयक मिश्रा ने बताया कि एसआईटी में सीआई-2, सेक्टर-29 और साइबर थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। मामले में पुलिस अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ पांच सौ से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हरियाणा के साथ यूपी, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में भी संपर्क साधा, लेकिन अभी तक कोई खास सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा। इसके अलावा आठ सौ से अधिक लापता महिलाओं का डाटा भी खंगाला गया। इस एंगल पर भी अभी तक कोई तथ्य हाथ नहीं लग पाया है।
विदित है कि सात मार्च को होली के दिन हाईवे पर सड़क किनारे सोनीपत के शामड़ी गांव का एक व्यक्ति लघुशंका के लिए मोटरसाइकिल से रुका था। इस दौरान उसे एक सूटकेस पड़ा मिला। सूटकेस की आधी चेन खुली हुई थी। उसने देखा तो इसमें महिला का शव मिला। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला के दोनों हाथ-पांव बंधे थे।
विज्ञापन
गुत्थी न सुलझने के ये बड़े कारण:-
कारण नंबर-1.
महिला के शव की शिनाख्त न होना-
हत्या की गुत्थी नहीं सुलझने का सबसे बड़ा कारण यह है कि महिला के शव की आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला की आयु करीब 45 से 55 वर्ष के बीच है। उसके बाल भूरे रंग के है, रंग गोरा है। हाथ पर मेहंदी लगी हुई थी। महिला के हाथ पर कोई निशान भी नहीं गुदा हुआ था, जिससे उसकी पहचान हो सके।
जिस लोकेशन पर सूटकेस मिला था, वहां पर आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। एक रास्ता नहर किनारे से सोनीपत की तरफ जाता है। ऐसे में आरोपी दिल्ली की तरफ से आए या रोहतक की तरफ से या करनाल की तरफ से, इस बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
महिला के शव को सुबह लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। ऐसे में आशंका है कि आरोपी रात के समय में सूटकेस को फेंककर गए होंगे। रात के समय में उन्हें किसी ने नहीं देखा, जिस वजह से पुलिस को कोई ठोस सबूत या चश्मदीद गवाह हाथ नहीं लग पाया।
महिला के शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्पेशल जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। शहर व प्रदेश भर के लोगों से अपील है कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मिलती है तो पानीपत पुलिस को संपर्क करें। पहचान बताने पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा है।
-मंयक मिश्रा, एएसपी, पानीपत।