फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman snatcher in car active, robbed two people

Panipat News: कार सवार महिला झपटमार सक्रिय, दो को लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Woman snatcher in car active, robbed two people
पानीपत। दो महिला झपटमारों ने थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र में शनिवार शाम को मात्र 45 मिनट में दो महिलाओं के साथ झपटमारी कर ली। दोनों महिलाएं एक युवक के साथ गाड़ी में सवार होकर आई थीं। दोनों ने एक महिला को लिफ्ट देकर उसके हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया। वहीं दूसरी महिला से पता पूछने के बहाने उसके कान की बाली झपट ली। महिलाओं ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब हनुमत कथा महोत्सव के चलते चारों तरफ पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस ने इनमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक महिला बागेश्वर भगवान की कथा सुनने जा रही थी।
विज्ञापन

पहली वारदात शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे की है। सेक्टर 13/17 की निवासिनी पुष्पा रानी ने बताया कि वह कॉलोनी की ही पूनम के साथ बागेश्वर सरकार के सत्संग में जा रही थी। वह सेक्टर 13/17 में पहुंची तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में दो महिलाएं बैठी थी और एक युवक कार चला रहा था। पीछे बैठी महिलाओं ने उन्हें कार में बैठने के लिए कहा। काफी कहने के बाद वह दोनों कार में बैठ गई और सत्संग की तरफ जाने लगे। पीछे बैठी महिला ने उल्टी आने का बहाना बनाकर पूनम को अगली सीट पर बैठा दिया और उसे बीच में ले लिया। इसके बाद कार बिचपड़ी गांव की तरफ मोड़ दी। जिस कारण वह वहीं मोड़ पर उतर गए। इसके बाद वह ऑटो से सत्संग स्थल पहुंची तो देखा की उसके हाथ से सोने का कड़ा गायब था। आरोप है कि कार कार सवारों ने मुझे नशीला पदार्थ सुंघाकर कड़ा हाथ से निकाल लिया।
विज्ञापन



बॉक्स
पता पूछने के बहाने झपटी बाली
दूसरी वारदात अंसल में हुई। सुशांत सिटी अंसल के मलकीयत सिंह गोराया ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। उनकी मां राजिंद्र कौर शनिवार शाम को करीब सवा छह घर के सामने टहल रही थी। उसी समय एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रूकी। कार में दो महिलाएं थी और एक युवक कार चला रहा था। महिलाओं ने पता पूछने के बहाने उसकी मां को कार के पास बुलाया और फिर कानों की बाली झपटकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----वर्जन--------
कार सवार दो महिलाओं और एक युवक ने दो वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
-राकेश सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर 13/17 ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed