फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman shown dead by opening fake account, brother-in-law grabbed 1.15 crores

Panipat News: फर्जी खाता खोल महिला को दिखाया मृत, जीजा-साले ने हड़पे 1.15 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman shown dead by opening fake account, brother-in-law grabbed 1.15 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत में एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां पर जीजा साले ने मिलकर एक महिला के नाम पर आठ फर्जी खाते खोले और फिर उसे मृत दिखाकर अलग-अलग पॉलिसी के तहत सात खातों से 1.15 लाख रुपये बैंक से हड़प लिए। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब आठवें खाते में नॉमिनी महिला का पति मिला। आरोपी आठवें खाते से भी 50.30 लाख रुपये लेना चाहते थे, उन्होंने पति को 20 लाख रुपये की कमीशन का लालच दिया, लेकिन पति ने जाकर बैंक फंडाफोड़ कर दिया और मामले की शिकायत इसराना थाना पुलिस को दी।

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से नौल्था निवासी विकानंद ने बताया कि वह हाल में मॉडल टाउन, पानीपत में रहता है। उसकी पत्नी रेखा ने एक सोसायटी में खाता खुलवाया था। उनके आठ हजार रुपये थे। जिनको निकलवाने के लिए उन्होंने बैंक में संपर्क किया था, उन्होंने एक साल का समय मांगा। जिसके बाद उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से संपर्क किया। वह सेक्टर-7, गोहाना ब्रांच में कैशियर पद पर तैनात थे। जिससे उन्होंने मदद मांगी तो उसने पत्नी रेखा के फोटो और आईडी कार्ड मांगे। उन्होंने उसे व्हाट्सएप कर दिए। रिश्तेदार ने उन्हें आठ हजार रुपये निकलवाकर दे दिए, लेकिन उसने फोटो और आईडी कार्ड का गलत प्रयोग किया और पत्नी के नाम आठ खाते खोल दिए। जिसके बाद उन्होंने पत्नी को मृत दिखाकर, फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र दिखाकर विभिन्न पॉलिसी के तहत सात खातों से कुल 1 करोड़ 15 लाख 36 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


शिकायत मिली है जांच जारी- एसएचओ
मामले में शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को पुलिस थाना बुलाया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
बलराज सिंह, एसएचओ इसराना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed