फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman murder in Panipat after misdeed

Panipat: पहले महिला से किया दुष्कर्म, फिर सिर और चेहरे को कुचला; दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 10:48 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 10:48 PM IST
सार

भाऊपुर में ईंटों से सिर और चेहरा कुचलकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने महिला से पहले दुष्कर्म किया और जब महिला ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Woman murder in Panipat after misdeed
महिला की हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसराना थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर में ईंटों से सिर और चेहरा कुचलकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इसराना थाना पुलिस ने रविवार दोपहर के समय दो आरोपियों नौल्था निवासी अनिल उर्फ अंग्रेज व जतिन को पानीपत रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करना स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उन्हें रात को महिला गोहाना रोड पर घूमती हुई मिली थी, जिसके बाद वह उसे भाऊपुर गांव में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर ली थी। मूल रूप से बिहार ही रहने वाली मृतका पति और अपने बच्चों के साथ पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के देवनगर में रह रही थी। महिला के पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी।

विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि शनिवार की सुबह इसराना थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर के खेतों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कारद गांव के संदीप की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को महिला के शव की पहचान हुई। महिला के पति ने शव की पहचान कर बताया वह मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है और काफी वर्षों से पानीपत के थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहा है। 

उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। शुक्रवार रात को 10 बजे वह घर से निकली थी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्या की वारदात में नौल्था के जतिन और अनिल का नाम सामने आया है। रविवार की दोपहर को पुलिस टीम ने पानीपत रेलवे स्टेशन के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जाटल रोड नहर के पास मिली थी महिला

पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को वह गोहाना रोड पर शराब पी रहे थे, इसके बाद वह जाटल रोड नहर पुल की तरफ गए तो वहां पर महिला को अकेले घूमते देखा। उन्होंने महिला से बात की और उसे अपने साथ भाऊपुर के खेतों में ले गए, जहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने पास पड़ी ईंट उठाकर महिला के सिर पर हमला कर दिया, इसके बाद कपड़े से महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को करीब 25 मीटर घसीटकर दूसरे खेत में ले गए और शव को जलाने का प्रयास किया, इसके बाद महिला के शव को वहीं छोड़कर भाग गए थे।  सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed