फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman Molested While Strolling in Eldeco; Accused Arrested

Panipat News: एल्डिको में टहल रही महिला से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman Molested While Strolling in Eldeco; Accused Arrested
पानीपत। शहर की पॉश कॉलोनी एल्डिको में मंगलवार शाम को अपने पति साथ टहल रही एक महिला के साथ मोटरसाइकिल सवार युवक ने छेड़खानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उलटा धमकाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर वहां पर मौजूद अन्य व्यक्ति और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना सेक्टर-13-17 पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को एल्डिको से महिला के साथ छेड़खानी की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि पास के ही गढ़ सरनाई निवासी मोटरसाइकिल सवार युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की और महिला को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया तो युवक ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग वहां पहुंच गए और युवक को सुरक्षाकर्मियों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed