{"_id":"6876c72c9d74156a0d0d9b9c","slug":"woman-missing-along-with-two-children-after-writing-a-letter-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140370-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्र लिखकर दो बच्चों के साथ महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्र लिखकर दो बच्चों के साथ महिला लापता
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र की एक कॉलोनी से महिला दो बच्चों को लेकर घर से चली गई। जाने से पहले महिला ने पति के नाम पर एक खत भी लिखा। पति ने थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। व्यक्ति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2013 में रामायनी चौक निवासी युवती से हुई थी। उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। सोमवार को उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई। जब पत्नी और बच्चे घर पर नहीं मिले तो उसने तलाश शुरू की। इस दौरान पत्नी का लिखा हुआ पत्र मिला। इसके बाद फोन पर पत्नी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर भी बंद आया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। संवाद
बीबीए का छात्र लापता
पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटे समालखा के एक कॉलेज में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे वह घर से कहीं चला गया। इसके बाद वापस नहींआया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। संवाद