फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman living in live in relationship swallowed poison, died

Panipat News: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने निगला जहर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Woman living in live in relationship swallowed poison, died
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। महिला की उसके प्रेमी के साथ पड़ोसी के पास जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। महिला प्रेमी को जाने से मना कर रही थी। इसी बात पर तकरार हुई तो प्रेमिका ने तैश में आकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस महिला के पति से भी पूछताछ की है। पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वधावाराम कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 28 साल पहले उक्त महिला (50) से शादी हुई थी। वह पेशे से फर्नीचर मिस्त्री है। शादी के बाद वह दो बेटों की मां बनी। उसके पड़ोस में उसका दोस्त अजीत रहता था। अजीत व उसकी पत्नी में 15 साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। पत्नी उसे छोड़कर अजीत के साथ लिव इन रिलेशिनशिप में रहने लगी। इससे खफा होकर कुछ समय पहले उसके बेटों ने घर छोड़ दिया। वह अकेला ही मकान में रहता है।
विज्ञापन


बॉक्स
पड़ोसी के पास जाने को लेकर हुई थी कहासुनी

घटना के संबंध में अजीत ने बताया कि वह दो बेटियों का पिता है। उसकी दोनों बेटियां उसके पैतृक गांव में शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में रहती है। वह उक्त महिला के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह सेक्टर 25 में कारपेट फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को महिला को बुखार था। उसने शाम को उससे कहा कि वह दवा लाकर देता है। शाम छह बजे महिला ने कहा कि वह दवा दुकान से लेकर आएगी। उसने उसे पैसे दे दिए। वह सब्जी और दवा ले आई। रात साढ़े सात बजे वह सब्जी बना रही थी। वह अपने पड़ोस में संदीप के पास जा रहा था। महिला उसे संदीप के पास जाने से मना कर रही थी। उसने कहा कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएगा। इसी बात से गुस्सा होकर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने काफी खुलावाने का प्रयास किया लेकिन उसने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। वह पड़ोसी संदीप के पास जाकर सो गया। सुबह उसने दरवाजा खटखटाया तब भी उसने दरवाजा नहीं खोला। वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। कुछ देर बाद पड़ोसी संदीप ने उसे कॉल कर बताया कि महिला की तबीयत खराब है। वह सूचना मिलते ही वापस घर आया। यहां पड़ोसियों ने पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। यहां महिला का शव बेड पर पड़ा था। उसके मुंह से खून व नाक से झाग निकल रहा था। प्राथमिक जांच में महिला की मौत जहर के प्रभाव से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बेड से बरामद किया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed