फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman kidnapped, called after 26 hours and said to sister - save me sister

महिला का अपहरण, 26 घंटे बाद कॉल कर बहन से बोली-मुझे बचा लो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped, called after 26 hours and said to sister - save me sister
पानीपत। गांव नांगलखेड़ी के पास से 27 वर्षीय तलाकशुदा महिला का एक कार में अपहरण कर लिया गया। करीब 26 घंटे बाद अपहृत महिला ने बहन को कॉल कर इसकी सूचना दी। उसने कहा कि दीदी मेरा अपहरण हुआ है, मुझे बचा लो। मुझे अंधेरे कमरे में बंद करके रखा गया है। इतना कहते ही कॉल कट गई। बहन ने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। बहन ने सेक्टर-29 थाना पुलिस में अपहरण की शिकायत दी है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगलखेड़ी निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी बहन नीतू का 24 नवंबर 2021 को पति कृष्णा के साथ तलाक हुआ था। तब से वह मायके में रह रही थी। गत एक जनवरी को नीतू उसके पास रहने के लिए आई थी। चार जनवरी को शाम छह बजे वह किराने की दुकान से सामान लेने के लिए नांगलखेड़ी अड्डे पर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसके पास एक हजार रुपये थे। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है।
विज्ञापन

पांच जनवरी की रात नौ बजे तक भी नीतू का कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब 9:29 बजे नीतू का ही कॉल आया। प्रीति ने बताया कि नीतू धीमी आवाज में बात कर रही थी। उसने कहा कि मेरा अपहरण कर अंधेरे कमरे में रखा है। मेरी जान खतरे में है, मुझे बचा लो। उन्होंने नीतू से अपहरणकर्ताओं एवं कार के बारे में जानकारी चाही, जिस पर उसने बताया कि वह अपहरणकर्ताओं को नहीं जानती। कार का दरवाजा ईको कार की तरह बंद हुआ था। इतना कहते ही कॉल कट गई। फिर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed