फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman hanged herself

Panipat News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
woman hanged herself
कॉलोनी में एक महिला ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पति उस समय नौकरी पर गया हुआ था। मकान मालिक की चार वर्षीय बच्ची ने शव को फंदे पर लटका देख परिवार को बुलाया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के गोंडा जिला के कमियार गांव निवासी राज बहादुर ने बताया कि उसकी चार माह पहले मंजू (19) के साथ शादी हुई थी। वह डेढ़ माह पहले पानीपत रोजगार की तलाश में आया था। वह पानीपत मेंं एकता विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह सेक्टर 29 पार्ट-2 स्थित एक फैक्टरी में हेल्पर है। उन्होंने रविवार सुबह एक थाली में खाना खाया था। उसकी पत्नी काफी खुश नजर आ रही थी। वह खाना खाने के बाद नौकरी पर चला गया। दोपहर करीब एक बजे उसके पास मकान मालिक का फोन आया। उसने उसकी पत्नी के फंदा लगाने की जानकारी दी। वह तुरंत घर पहुंचा और उसने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। राज बहादुर ने बताया कि मंजू को बेहोश होने की बीमारी थी। जिसकी दवाई भी चल रही थी। उनके बीच कभी कहासुनी भी नहीं हुई। उसने बताया कि मंजू ने बीमारी से आहत होकर आत्महत्या की है। चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुुमार ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed