फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman dies of corona, 61 positive including 12 students

कोरोना से महिला की मौत, 12 विद्यार्थियाें समेत 61 पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona, 61 positive including 12 students
कोरोना संक्रमण का खतरा पिछले एक सप्ताह से अधिक गहरा गया है। कोरोना से शिवनगर की 55 साल की महिला की मौत हो गई। महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसके स्वाब सैंपल भेजे थे। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जन सेवा दल ने असंध रोड स्थित शिवपुरी में शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं बुधवार को एक दिन में कोरोना से सबसे अधिक 61 नए केस मिले। बुधवार को 12 छात्र- छात्राएं भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। इन सबको ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया गया है। पिछले चार दिन में कोरोना के रिकार्ड 195 नए मरीज मिल चुके हैं। अब 90 प्रतिशत केस सामूहिक संक्रमण के मिल रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की संख्या दोगुना तक बढ़ा दी है। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक सैंपलिंग की जाए। कोरोना को रोकने के लिए कड़े कदम भी उठाए जाए।
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक कम हो गई है। परिजन बच्चों को स्कूल भेजने में कतरा रहे हैं। बुधवार को 12 स्कूली बच्चें कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 2 दो रिफाइनरी टाउनशिप, एक किशनपुरा सरकारी स्कूल, सेक्टर 25, विराट नगर के दो बच्चे, रसलापुर गांव व समालखा से दो- दो बच्चे व गांव ढिंढार व बड़ौली से एक एक छात्र कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना के 61 केस मिले हैं। ये केस रिफाइनरी, भारत नगर, देशराज कॉलोनी, रामनगर, अंसल, ढिंढार, समालखा, बापौली, रसलापुर, विराट नगर, शांति नगर, सौदापुर, फरीदपुर, राजाखेड़ी, देव नगर, हरि नगर, आदर्श नगर, बिंझौल, मॉडल टाउन, सेक्टर- 12, सेक्टर 24, महादेव कॉलोनी, जगन्नाथ विहार, यमुना एंक्लेव, तहसील कैंप, खादी कॉलोनी, किशनपुरा, वधावा राम कॉलोनी और गांव बोहली में मिले हैं। बुधवार को 6 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। बुधवार को 914 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक पानीपत में 11329 कोरोना के केस मिल चुके हैं। इनमें से 263 एक्टिव हैं। अब तक 10885 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक 161 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed