{"_id":"6143b50e8ebc3ed17517a23f","slug":"woman-didnot-pay-rent-then-land-lord-sold-40-lakh-material-panipat-news-knl834586117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कॉल में किराया देने में असमर्थ हुई महिला तो मकान मालिक ने बेचा 40 लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कॉल में किराया देने में असमर्थ हुई महिला तो मकान मालिक ने बेचा 40 लाख का सामान
विज्ञापन
कोरोना कॉल में एक महिला कपड़ों के शोरूम का किराया देने में असमर्थ हुई तो मकान मालिक ने शोरूम से 40 लाख का माल चोरी कर लिया। साथ ही धमकी दी कि किराया देने पर माल वापस कर दिया जाएगा। आरोप है कि रुपये देने के बाद भी मकान मालिक ने सामान वापस नहीं किया। मामले में कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
शामली निवासी प्रियंका पत्नी बिजेंद्र ने बताया कि उनके पति सामान्य अस्पताल में डीसी रेट पर तैनात थे। उन्होंने घर की जमा पूंजी इकट्ठा कर अगस्त 2016 में पानीपत के नूरवाला में अनूप सिंह से दो मंजिला दुकान किराए पर ली थी, जिसका किराया 10 हजार रुपए था। दुकान को वह और उनकी बहू किरण संभालती थी। मार्च 2020 में लॉकडाउन के दौरान वह दुकान पर ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। अनलॉक होने पर जून 2020 को दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। उन्होंने दुकान की तलाशी ली तो करीब 40 लाख का सामान चोरी मिला।
उन्होंने मकान मालिक से चोरी के बारे में पूछा तो मालिक ने किराया नहीं देने की एवज में सामान लेने की बात कही। पीड़िता ने रुपये इकट्ठा किए और किराए के रुपये मालिक को दिए, लेकिन उसने लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस मामले में किला थाना पुलिस और एसपी आफिस में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि शोरूम से 40 लाख का माल चोरी होने के सदमे की वजह से ही उनके पति की 14 अप्रैल 2021 को मौत हो गई।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं, महिला ने पहले शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस की जांच चल ही रही थी तभी उसने कोर्ट में शिकायत दे दी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिलपाल सिंह, किला थाना प्रभारी