फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman consumed poison after being stopped from talking to her boyfriend, condition critical

Panipat News: प्रेमी से बात करने पर रोका तो महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Woman consumed poison after being stopped from talking to her boyfriend, condition critical
पानीपत। प्रेमी से फोन पर बात करने से रोकने पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तबीयत बिगड़ी तो उसने अपनी बहन को इसकी सूचना दी। परिजनों ने महिला को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाले हैं। तीन साल पहले बेगूसराय की ही एक युवती से उसकी शादी हुई थी। उनका एक दो साल का बेटा है। वर्तमान में वे पानीपत की कच्चा कैंप कॉलोनी में रहकर एक फैक्टरी में काम करते हैं। उसकी पत्नी के शादी से पहले से ही बेगूसराय में रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध थे। एक बार वह उसके साथ चली गई थी। उस समय वह नाबालिग थी।
विज्ञापन

जिस कारण परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह जेल से बाहर आया तो उसकी पत्नी उससे फिर बात करने लगी। उसने कई बार उसे ऐसा करने से रोका था। जिस कारण उनके बीच झगडा भी हुआ। मंगलवार को भी उनके बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद सुबह को वह फैक्टरी चला गया। कुछ देर बाद ही उसकी साली ने फोन कर पत्नी के जहर खाने की सूचना दी। वह तुरंत कमरे में पहुंचा और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महिला का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed