फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman bitten by pet dog, neighbor who came to save her also attacked

Panipat News: महिला को पालतू कुत्ते ने नोंचा, बचाने आए पड़ोसी पर भी हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Woman bitten by pet dog, neighbor who came to save her also attacked
पानीपत। सिद्धार्थ नगर में एक पालतू कुत्ते ने वृद्धा व एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के चेहरे, हाथ , कमर व गर्दन पर 20 से अधिक बार हमला किया। महिला को बचाने आए पड़ोसी पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने पड़ोसी के हाथ को नोंच डाला। मालिक ने कुत्ते को पकड़कर दोनों को बचाया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां कुत्ते के मालिक व पीड़ित पक्ष में जमकर बहसबाजी हुई। महिला के चेहरे पर सात टांके आए हैं। उसका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर निवासी प्रतिभा ने बताया कि वो रसोई में खाना बना रही थी। उसकी सास रत्नी देवी गली में धूप सेक रही थी। उसके पड़ोस में रहने वाले कृष्ण का जर्मन शेफर्ड नस्ल का पालतू कुत्ता उनके घर से निकलकर आया और उसकी सास रत्नी देवी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसको नीचे गिरा दिया और उसके चेहरे, कमरे, गले व हाथ पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसकी सास को 20 से अधिक बार नोंचा। उनका पड़ोसी कृष्ण उसकी सास को बचाने के लिए आया तो कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया। उसके हाथ पर चार बार काटा। लोगों के शोच मचाने पर कुत्ते ने उन्हें छोड़ा। इसके बाद वो दोनों को नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने दोनों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए हैं। उसकी सास रत्नी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वो कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed