फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman beats old mother-in-law with sticks with daughters

महिला ने बेटियों संग वृद्ध सास को डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman beats old mother-in-law with sticks with daughters
पानीपत। गांव सौंधापुर में एक महिला ने अपनी दोनों बेटियों संग मिलकर अपनी वृद्धा सास पर डंडों से हमला कर दिया। वृद्धा ने शोर मचाया तो उसकी एक पोती ने आकर जान बचाई। सामान्य अस्पताल में इलाज के बाद वृद्धा ने पुरान औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सौंधापुर निवासी 60 वर्षीय संतोष ने बताया कि छह दिसंबर को दोपहर दो बजे उसकी पुत्रवधु कविता और उसकी दो पोती आरती व पायल हाथ में डंडा लेकर आई और उस पर हमला कर दिया। वृद्धा संतोष ने बताया कि कविता ने डंडे से उसे हाथ और कमर पर वार किए। आरती व पायल ने डंडों से पेट पर हमला किया। इस वजह वह घायल होकर जमीन पर गिर गई। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो उसकी तीसरी पोती पूजा उसे छुड़ाने के लिए आई। उसे देख तीनों भाग गई। पूजा ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed