{"_id":"660f16c4fd7c5cfb0c0c1879","slug":"withdrawal-of-80-thousand-rupees-from-the-account-of-an-army-soldier-by-taking-his-debit-card-panipat-news-c-244-1-pnp1003-116296-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेना के जवान का डेबिट कार्ड लेकर खातेे से निकाले 80 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेना के जवान का डेबिट कार्ड लेकर खातेे से निकाले 80 हजार
विज्ञापन
पानीपत। लाल बत्ती पर दो ठगों ने सेना के एक जवान को बातों में उलझाकर उससे डेबिट कार्ड और मोबाइल ले लिया और फरार हो गए। कुछ देर बाद ठगों ने जवान के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। थाना शहर पुलिस ने जवान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल दोनों ठगों ने जवान से एक हजार रुपये की मदद मांगी थी। इस मदद के बहाने ही ठगों ने वारदात को अंजाम दिया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गांव कुकरझुंडी निवासी महफूज अली ने बताया कि वह सेना में बतौर लांस नायक तैनात है और उसकी ड्यूटी चंडीगढ़ में है। वह तीन मार्च को दिल्ली से ट्रेन में चंडीगढ़ जा रहा था। पानीपत रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्ति उसके पास आए और उसे बातों में उलझा लिया। उन्होंने उससे कहा कि उनके पास 50 हजार रुपये है। उन्होंने उससे एक हजार रुपये गुगल पे के माध्यम से मांगे और कहा कि वो उसे एक हजार रुपये नकद दे देंगे। उसने अपने जीजा से अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसने उनके बताए नंबर पर एक हजार रुपये फोन पे किए, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हुई। इन दोनों लोगों ने उसे कहा कि वे एटीएम मशीन से पैसे ट्रांसफर कर दें। वे उसे लाल बत्ती के पास एटीएम बूथ पर ले गए। यहां उन्होंने उससे कॉल करने के लिए मोबाइल लिया और डेबिट कार्ड लिया। इसके बाद दोनों उसका डेबिट कार्ड व मोबाइल लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद उसके खाते से 80 हजार रुपये निकल गए।