{"_id":"65d66a391dab9c12360c9ef9","slug":"withdraw-60-thousand-from-the-account-by-issuing-another-debit-card-from-the-bank-panipat-news-c-244-1-pnp1003-114080-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बैंक से दूसरा डेबिट कार्ड जारी करा खाते से निकाले 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बैंक से दूसरा डेबिट कार्ड जारी करा खाते से निकाले 60 हजार
विज्ञापन
पानीपत। डाहर गांव की आशा वर्कर के खाते से ठगों ने 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। ठगों ने बैंक से दूसरा डेबिट कार्ड जारी कराकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
डाहर गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वो गांव का नंबरदार है। उसकी पत्नी मीना गांव में आशा वर्कर है। उसकी पत्नी के नाम नौल्था गांव स्थित केनरा बैंक में खाता है। 12 व 13 फरवरी उसके खाते से छह बार में 60 हजार रुपये निकाले गए। वो केनरा बैंक में गए तो वहां से पता चला कि ये निकासी डेबिट कार्ड से हुई है। जबकि डेबिट कार्ड उनके पास ही है। उन्होंने अब तक डेबिट कार्ड इस्तेमाल नहीं किया है। जांच में ये भी पता चला है कि एक और डेबिट कार्ड जारी किया गया है। जिसके जरिए निकासी हुई है। डेबिट कार्ड का घरौंडा व पानीपत में इस्तेमाल किया गया है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।

बीसीजी टीकाकरण अभियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी व स्टाफ नर्स। संवाद
विज्ञापन