फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wind speed was 14 kmph

Panipat News: 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Wind speed was 14 kmph
जिला नागरिक अस्पताल पार्क में धूप सेकते लोग। संवाद
पानीपत। मौसम इस बार लगातार करवट ले रहा है। बुधवार को तेज हवा के चलने से कोहरा छट गया, सुबह ही धूप खिल गई। ऐसे में लोगों को तीन दिन बाद कुछ राहत महसूस की। धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने हल्का कोहरा छाए रहने के साथ मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह ही हवा की गति करीब 14 किलाेमीटर प्रतिघंटे रही। तेज हवा के चलते कोहरा छट गया और सुबह करीब नौ बजे ही धूप खिल गई। महिलाओं ने धूप निकलने के बाद दैनिक कार्य तेज कर दिए। इसके बाद दिन के समय धूप कुछ तेज हुई। लोगों ने पार्क और खुले में धूप का आनंद लिया। रमेश और दीपक ने बताया कि बारिश के बाद तीन दिन से सर्दी बढ़ रही थी। बुधवार को धूप खिलने से कुछ राहत महसूस हुई है, वहीं किसान सुबह ही खेतों में अपनी फसल देखने पहुंच गए। गढ़ी भल्लौर गांव के इंद्र सिंह और महावीर सिंह ने बताया बारिश के बाद गेहूं की बढ़वार तेज हुई है। अब मौसम साफ होने पर गेहूं की फसल को फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में अगले कई दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है। किसानों को अभी गेहूं की सिंचाई नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed